The principal aarti of Goddess Lakshmi, sung at Diwali Lakshmi puja, on Fridays and during Dhanteras. It presents her as the mother of the world, the giver of wealth and good qualities, born from the ocean of milk, and without whom no rite or prosperity is complete. The refrain is repeated after each verse.
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥ॐ जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ॐ जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनी, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥ॐ जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहती, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥ॐ जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥ॐ जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥ॐ जय लक्ष्मी माता॥
Wording checked against: Gita Press, Aarti Sangrah (scan on archive.org: HindiBookAartiSangrahCompletebyGitaPress); Pujasthan: Om Jai Lakshmi Mata (https://www.pujasthan.com/om-jai-lakshmi-mata-aarti-lyrics-hindi-english/); Sanatan Marg: Om Jai Lakshmi Mata (https://sanatanmarg.org/aarti/om-jai-lakshmi-mata); mygeetaibeat.com: Om Jai Lakshmi Mata (https://mygeetaibeat.com/aarti/om-jai-lakshmi-mata/). Editions differ slightly; follow your family's or guru's version if it differs.